संपतचक: अब्दुल्लाहचक में लावारिस हालत में मिला बीमार वृद्ध, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; NMCH में इलाज शुरू कराने में हुई मशक्कत
पटना 24 सितंबर 2026 । गोपालपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहचक में गुरुवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति लावारिस अवस्था में अचेत पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में पड़े वृद्ध को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संपतचक में भर्ती कराया। वृद्ध की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताय