चित्रकूट जनपद में घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दिया गया है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है । मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव का है जहां देर रात घर के बाहर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग रामनरेश कोटार्य की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक रामनरेश रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावर ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिजनों ने शव देखा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना पर बहिलपुरवा थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी फहद अली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीण घटना के पीछे पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मामले के खुलासे को दो टीमों का गठन किया गया है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।