अतर्रा: डाई पीने से किशोर की हालत बिगड़ी, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Apr 17, 2026 डाई पीने से किशोर की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर अतर्रा तहसील क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की हालत डाई पीने से बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के दुबारी गांव निवासी तीर्थ (17) पुत्र शिवबली ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखी पीली डाई पी ली, जिससे उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।