मुंगावली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली को दी ₹15 करोड़ के 80 विकास कार्यों की सौगात
मुंगावली में विकास को नई रफ्तार मिली है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से 80 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 8 करोड़ से 40 सड़कों का भूमिपूजन, 2.5 करोड़ से 23 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण और 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मंत्री ने कहा कि सड़कें विकास की राह खोलती हैं।