तरबगंज: उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने परिवार के ही 2 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व दुराचार करने का लगाया आरोप
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर और देवर पर मारपीट करने और दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात्रि में मेरे ससुर व देवर ने घर में घुसकर मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी डंडा से पिटाई कर दी और गाली गलौज देते हुए दुराचार किया। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बुधवार को बताया कि महिला की तहरीर पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्रवाई की जा रही है।