बकावंड: बस्तर में रेड कॉल सेंटर के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां और बच्चे की होगी डिजिटल केयर
14 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सुरक्षित मातृत्व की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और यूनिसेफ़ ने एक अत्यंत संवेदनशील और अनूठी पहल की शुरुआत की है। सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में महारानी अस्पताल में “रेड (रिचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी विशे