बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेहरमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।