बरेली: सुभाषनगर के फतेहपुर में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से दो बार हमला, घायल
सुभाषनगर के फतेहपुर में बुजुर्ग पर गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर ने दोबार हमला किया एक बुधवार को और फिर गुरुवार को हमला किया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी सतीश राय ने गुरुवार को बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।