बरेली: मीरगंज कस्बे में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक हुआ घायल
मीरगंज में बुधवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। पहले तो उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार को घायल के पिता ने बताया कि वह तहरीर देकर लापरवाही से वाहन चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।