बरेली: फतेहगंज पश्चिमी के ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के रहने वाले 55 साल के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भांजे ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के शक के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि परिवार वाले पोस्टमार्टम न करने की गुहार लगाते रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।