बरेली: बरेली मेयर के बयान को लेकर कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने जताया विरोध
बरेली संतोष गंगवार का लोकसभा टिकट कटने के बाद कुर्मी समाज के लोगों में आक्रोश है। कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने प्रेस वार्ता कर मेयर उमेश गौतम के बयान पर नाराजगी जताई है। कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ने मांग की है, कि उमेश गौतम सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे या फिर मेयर पद से इस्तीफा दें।