बरेली: बेटी के घर से लौट रहे पिता की शाही थाने के पास हादसे में मौत
बेटी के घर से लौट रहे पिता की शाही थाने के पास हादसे में बुधवार देर शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौधरी के रहने वाले 45 साल के पप्पू के भाई जहन उद्दीन ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि पप्पू कल बुधवार को अपनी बेटी नेहा के घर बैरम नगर गांव गए थे।