हमीरपुर: राठ में पुलिस चौकी के पास खरे पान वाटिका की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी
कोतवाली राठ कस्बे के अंबेडकर चौराहे स्थित पुलिस चौकी के पास ही पुलिस से बेखौफ होकर रातों रात अज्ञात चोरों ने खरे पान वाटिका की दुकान का ताला तोड़कर दुकान का माल सहित हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर जाकर पूछताछ की और चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।