कलेर: मेहंदिया पुलिस ने 4.39 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kaler, Arwal | Nov 13, 2026 मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 4.39 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुहैल मौलवी के पुराने विद्यालय में स्मैक की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने अंचल अधिकारी के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे शरीफ आलम उर्फ मोनू आलम को पकड़ लिया गया