🔳अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
🔳140 पाव देशी शराब जब्त, 4 प्रकरण दर्ज
🔳कटनी - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई का सिलसिला सतत जारी है। इसी क्रम में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशाराम उइके के नेतृत्व में आबकारी वृत्त-3 के अंतर्गत ग्राम हिरवारा, पिपरिया, गाताखेड़ा, सिंगनपुरी, निवार एवं सलैया में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान अलग-अलग स्थानों से 60 पाव प्लेन मदिरा एवं 80 पाव मसाला मदिरा सहित कुल 140 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 25.2 बल्क लीटर है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(अ) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट कहा है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण रतन वरकड़े, परिवीक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक सीमा कोल, मुख्य आरक्षक राजेश गोटिया एवं चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी तथा आरक्षक अनुराग शर्मा, रवि राज और सिमरन उरमलिया उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026