Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

प्रेस नोट घास चराई परमिट रिन्यू करवाने के लिए वन विभाग से मांगी सुविधा — गुजर कल्याण सभा चम्बा चम्बा: जिला गुजर कल्याण सभा चम्बा ने पशुपालकों की सुविधा को देखते हुए घास चराई परमिट (Grazing Permit) रिन्यू करवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की है। सभा ने वन मंडल अधिकारी चम्बा को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घास चराई के परमिट लोगों के नजदीकी क्षेत्रों में ही वन विभाग द्वारा रिन्यू किए जाएं। गुजर कल्याण सभा ने कहा कि पशुपालकों को परमिट नवीनीकरण के लिए दूर-दराज कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए सभा ने वन विश्राम गृह साहू, वन विश्राम गृह सिलाघाट तथा वन विश्राम गृह बकाण में शिविर आयोजित कर परमिट रिन्यू करने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। सभा ने वन परिक्षेत्र अधिकारी चम्बा एवं बकाण को निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पशुपालकों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही घास चराई परमिट रिन्यू करवाने की सुविधा मिल सके। जिला गुजर कल्याण सभा चम्बा के अध्यक्ष हसन दीन, महासचिव मोहम्मद रफी तथा उपाध्यक्ष शमाऊन खान ने वन विभाग से इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। — हिम दृष्टि न्यूज़

Chamba, Chamba | Jun 13, 2026