काराकाट: काराकाट में 9 वर्षों से फरार वारंटी मानिक परासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Karakat, Rohtas | Jul 29, 2026 काराकाट थाना पुलिस ने वर्ष 2017 के एक मामले में पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मानिक परासी गांव में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मानिक परासी निवासी परमेश्वर तिवारी के पुत्र ललन तिवारी के रूप में हुई है।