प्रतापगढ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पार
प्रतापगढ़: जेठवारा थाना क्षेत्र के भगतपुरवा गांव में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर और तीन बक्सों को खंगाल डाला। पीड़ित के अनुसार, चोर घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के कीमती आभूषण समेट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।