लोहरदगा: जल, जंगल और जमीन बचाने उतरे ग्रामीण, आदिवासी समाज ने दूसरे पुल निर्माण का किया विरोध
लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के बाघा कुम्बा टोली गांव में आदिवासी समाज के लोगों ने जल, जंगल और जमीन बचाने को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोरोना काल में क्षेत्र में एक बड़ा पुल बनाया गया था, लेकिन आज तक वहां तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिला मुख्यालय लोहरदगा और गांव के उत्तर छोर स्थित कुरु