प्रतापगढ़: रामपुर बेला गांव निवासी व्यक्ति को जौनपुर जनपद के युवक ने फोन पर धमकी और गालियां दी, शिकायत एसपी से की गई
रामपुर बेला गांव निवासी कृष्णदेव पुत्र स्वर्गीय सीताराम उपाध्याय ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके बड़े बेटे की ससुराल जौनपुर जनपद की बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में थी। विवाद के बाद बहू अलग हो गई। आरोप है कि उसी गांव का एक युवक मुंबई में रह रहे उसके दूसरे बेटे को फोन पर गालियां दी और जांन से मारने की धमकी दी।