प्रतापगढ़: सेन्ट्रल बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नवनिवाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह पहुंची
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नवनिवाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने शिरकत की। यह समारोह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बार के सभागार में शनिवार शाम 4 बजे आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सेन्ट्रल बार के प्रबन्ध समिति सहित वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा शाल और मोमेंट देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।