प्रतापगढ़: डीएम शिव सहाय अवस्थी ने एआरटीओ प्रशासन को तलब किया, निरीक्षण के दौरान मिली थीं खामियां
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने एआरटीओ प्रशासन को तलब किया है। शनिवार शाम 4 बजे प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की एआरटीओ कार्यालय के नीरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थी। दफ्तर में दलालो के संदिग्ध मूवमेंट और ऑफिस में अव्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी लगवाने के निर्दश दिए है। एआरटीओ प्रशासन बी. के. सिंह से स्पष्टीकरण मांगते उन्हें तलाव किया गया है।