प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के बद्रीनारायण डिग्री कॉलेज के पास बस में तोड़फोड़, ₹50 हजार छीनने का आरोप
जेठवारा ग्राम सभा निवासी अंसार खान ने देहात कोतवाली पुलिस को शनिवार शाम 5:00 बजे एक शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि वह लग्जरी बस लेकर जा रहे थे जैसे ही देहात कोतवाली के बद्रीनारायण डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तभी अज्ञात लोगों ने बस में तोड़फोड़ किया। गालियां देते हुए बस में रखे ₹50000 छीन कर भाग निकले । एएसपी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।