प्रतापगढ़: तुलसीसदन पहुंचे जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को जागरूक किया, मतदाताओं को दिलाई शपथ
तुलसीसदन पहुंचे जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार दोपहर 3 बजे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और मतदाताओं को शपथ दिलाई।जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित आमजन मानस को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र को बनाये रखने और आगे बढ़ाने के लिये मतदाता के तौर पर जो हमारी जिम्मेदारी है उसका निर्वहन करें।