पटना ग्रामीण: सपा प्रमुख अखिलेश यादव राजद नेता रोहिणी आचार्य के साथ सिवान रवाना, महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल
समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव पटना स्थित होटल से शनिवार की सुबह करीब 8 बजे राजद नेता रोहिणी आचार्य के साथ सिवान के लिए रवाना हुए। वहां वे महागठबंधन द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मिलकर वोटरों के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपनी बात रखेंगे।