बांका: पुलिस केंद्र बांका में एसपी ने की पुलिस सभा, कर्मियों की समस्याएं सुनीं
Banka, Banka | Jul 11, 2026 पुलिस केंद्र, बांका में एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार की दाेपहर तीन बजे एक महत्वपूर्ण पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।सभा के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।