पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाना इलाके में बकाया ₹6000 मांगने पर जिम ट्रेनर ने चाय दुकान के पास की हवाई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
शनिवार की सुबह 10.30 बजे कंकड़बाग थाना इलाके में जिम ट्रेनर ने चाय दुकान के पास हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। चाय दुकानदार द्वारा 6 हजार रुपये बकाया मांगने को लेकर जिम ट्रेनर नाराज था। हांलाकि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।