श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत श्याम प्रेमियों का पैदल जत्था बुधवार को छाता से खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हो गया हारे के सहारे श्याम प्यारे के गगन भेदी नारों के बीच महिला पुरुष और बच्चों ने बाबा की प्रतिमा के साथ हनुमान बगीचे से यात्रा का शुभारंभ किया जो की 10 दिन में खाटू श्याम पहुंचेगी भक्ति और सनातन संस्कृति का अटूट बंधन देखने को मिला