बिसवां: मुरतपुर गांव के पास आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव
Biswan, Sitapur | Jul 22, 2024 थानगांव क्षेत्र में मूरत पुर गांव के पास आम की बाग में पेड़ से लटकता एक शव लोगों द्वारा देखा गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना थानगांव पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरा और उसकी पहचान करवाई।जानकारी करने पर मृतक की पहचान असफाक पुत्र हबीब उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अलीबक्शपुरवा मजरा थानगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।