कलान: पटना के देवकली मंदिर दर्शन को गई 22 वर्षीय युवती लापता, अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
कलान, शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र से मंदिर दर्शन करने गई 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती शनिवार दोपहर पटना देवकली मंदिर दर्शन करने गई थी, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी।