BAGHPAT DESK: बागपत। टटीरी कस्बे में तालाब सुंदरीकरण के लिए मिट्टी उठाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की मिट्टी दूध प्लांट में भेजी जा रही है, लेकिन इसके लिए आसपास के किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है।
भाकियू कार्यकर्ता प्रदीप धामा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि मिट्टी उठाने का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। प्रदीप धामा ने कहा कि यदि तालाब के सुंदरीकरण के लिए नियमानुसार मिट्टी उठाकर दूध प्लांट में भेजी जा रही है, तो उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाना और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देना गलत है।
प्रदीप धामा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ इस तरह की कार्रवाई जारी रही या किसी निर्दोष व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कि
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2026