खगड़िया: बापू मध्य विद्यालय में पैक्स चुनाव के लिए कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
जिले में पैक्स चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। चुनाव को संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को खगड़िया शहर स्थित बापू मध्य विद्यालय में चुनावी कर्मियों शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शिक्षकों को पैक्स चुनाव से संबंधित जानकारियां दी गई। बता दें कि सबसे पहले मानसी प्रखंड में पैक्स का चुनाव होना है। इसके बाद जिले के गोगरी प्रखंड में चुनाव होगा।