खगड़िया: 24 नवंबर को आईबी भवन में होगा किसान सम्मान समारोह
बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुड्डू ने सन्हौली में गुरुवार को शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि अगामी 24 नवम्बर को खगड़िया शहर स्थित जल संसाधन विभाग के आईबी भवन में किसान सम्मान समारोह सह किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस किसान सम्मान समारोह में बिहार किसान मंच द्वारा किसानों एवं मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा।