खगड़िया: चांदपूरा खुर्द में रंगदारी मांगने पर युवक पर हमला, सदर अस्पताल में किया गया इलाज
जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चांदपूरा खुर्द में गुरुवार को दिन के दो बजे रंगदारी को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई। इस घटना में युवक घायल कर दिया गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान चांदपूरा खुर्द निवासी रणवीर सिंह के रूप में हुई है।