खगड़िया: सदर अस्पताल में मृतका विवाहिता के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम कराया गया
अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के विवाहिता बेबी देवी के हत्या का आरोप मृतका के पिता ने अपने दामाद पर लगाया है। मृतका सीता देवी उर्फ बेबी के पिता टुनटुन सिंह ने सदर अस्पताल में बुधवार की शाम पांच बजे बताया कि उसका सुबह में बेटी से बातचीत फोन पर हुआ था। वह रो रोकर अपने पति के द्वारा मारपीट करने एवं शराब पीने के लिए पैसा मांगने की