हरिद्वार: प्लेटफार्म नंबर-3 पर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी के शौचालय में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, हरिद्वार से बांद्रा जाने वाली बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के शौचालय से शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आसपास खड़े यात्रियों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।