बरेली: कैंट थाना क्षेत्र कांधरपुर में सर्राफा व्यापारी का जेवरात से भरा बैग लुटेरे छीनकर हुए फरार, मामले की पुलिस से शिकायत
थाना कैंट के लालफाटक कांधरपुर निवासी प्रेमशंकर की काधरपुर आर्य समाज मंदिर केपास सर्राफ की दुकान है। रात को वह दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान वहां तीन लडके आए और उनके बैंग को लूट कर फरार हो गए। उनके बैग में 40 हजार रुपये कैश और लगभग 55 हजार रुपये के जेवरात थे। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।