बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र में बायपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हरपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।