बरेली: कच्ची कटरा के रहने वाले को युवक को कार ने मारी टक्कर, हुआ घायल
आंवला थाना क्षेत्र के कच्ची कटरा की रहने वाले एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।घायल युवक ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।