बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के माधोबाडी में दबंगों ने दंपति के साथ की मारपीट, पीड़ितों ने SSP से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के माधोबाडी में दबंगों ने दंपति को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में दंपति को गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से भी की। थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।