बरेली: परादासपुर में बाइक टकराने के विवाद में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परा दास में बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया ।जिसके बाद दबंगों ने व्यक्ति की लोहे की रोड से पिटाई कर दी। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।