बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर तेज़ रफ़्तार कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, 5 लोग हुए घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से दो बाइकों मारी टक्कर पांच लोग हुए घायल। घायलों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले में छानबीन की जा रही है।