🚜 Modern Farming का कमाल! मात्र ₹2,000 में धान की कटाई और गहाई।
Description
🌾 खेती-किसानी में अब आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किसानों की मेहनत आसान बना रहा है। देखिए रीवा जिले के खेतों का यह नजारा, जहां किसान भाई हार्वेस्टर मशीन से धान की कटाई करवा रहे हैं। खास बात यह है कि मशीन एक साथ धान की कटाई, गहाई और पुआल अलग करने का काम कर रही है। इसके बाद अनाज सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा जा रहा है, जिससे उसे घर तक ले जाना आसान हो जाता है। किसानों के मुताबिक, एक एकड़ में इस काम का खर्च करीब ₹2,000 आता है। पहले जिस काम में कई मजदूरों के कई दिन लगते थे, अब वही काम कम समय में पूरा हो रहा है।
Hashtags
#SidhiMedia24 #RewaNews #ModernFarming #Kisan #DhanKatai
Gopadbanas, Sidhi | Nov 7, 2026