भादरा थाना क्षेत्र के गांव पटवा में किसान छबीलचन्द के पीग फार्म से 25 फरवरी तड़के अज्ञात चोर 20 सुअर चुरा ले गए। चोरी में 4 बड़ी मादा, 1 बड़ा नर और 15 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने धारा 331(4) व 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच एएसआई दुनीराम को सौंपी है।