मिर्ज़ापुर: अनुसूचित जाति जनजाति विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का लखनऊ बैठक में जाने के दौरान ट्रेन में हार्ट अटैक से निधन
अनुसूचित जाति जनजाति विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक धरकर का रायबरेली के पास ट्रेन में हार्ट अटैक से हुआ निधन। मीडिया प्रभारी छोटे खान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। रायबरेली के पास हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।