मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर ऑटो ड्राइवर चालक सेवा समिति का पथरहिया स्थित एफसीआई गोदाम के सामने हुई बैठक, चालकों की सुनी गई समस्या
पथरहिया स्थित एफसीआई गोदाम के सामने मिर्जापुर ऑटो ड्राइवर चालक सेवा समिति का बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे बैठक संपन्न हुई। बैठक में चालकों ने अपनी अपनी समस्याओं को संगठन के सामने रखा। संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ने कहा कि किसी भी चालक का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। चालकों को आश्वासन दिया कि जहां भी चालकों के साथ अन्याय होगा वहां संगठन खड़ा रहेगा।