मिर्ज़ापुर: ज्ञानंदा लॉ कॉलेज में 101 छात्र-छात्राओं को नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने वितरित किए स्मार्टफोन
अमरावती विंध्याचल स्थित ज्ञानंदा लॉ कॉलेज में बुधवार को दोपहर 2:00 बजे स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने 101 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किया। निदेशिका डॉक्टर शीला सिंह ने कहा कि अब बच्चों की मुट्ठी में पूरी दुनिया है। वहीं विशिष्ट अतिथि गणेश गंभीर ने भी छात्रों को संबोधित किया।