चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के टेबुल लाईन स्थित माता श्यामा काली मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चक्रधरपुर के टेबुल लाईन स्थित माता श्यामा काली मंदिर परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर में शिवलिंग व माता पार्वती की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को विशेष अनुष्ठान किया गया. इस अवसर पर बुधवार सुबह मंदिर परिसर से बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।