दतिया नगर: राजघाट तिराहा पर पाइपलाइन फूटने से सड़क पर बहा पानी, नगरपालिका की लापरवाही
राजघाट तिराहा पर पाइप लाइन फूटी, सड़कों पर बहा पानी शहर के राजघाट तिराहा पर पानी की पाइपलाइन फूट जाने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहता नजर आया । एक ओर भीषण गर्मी के चलते शहर में पानी की किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का बहना जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन काफी समय से जर्जर थी.