पाटी: पाटी में पानी की मोटर पंप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की मोटर, न्यायालय में पेश
Pati, Barwani | Aug 27, 2026 पाटी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पानी की विद्युत मोटर पंप चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटर पंप को विधिवत जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला।